• किसान के पंजीकरण के लिए जन आधार में कम से एक सदस्य का मोबाइल नंबर जरुरी है|
• पंजीकरण प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक ही करवाए जा सकेंगे |
• हेल्पलाइन Email ID rajasthanmsp@gmail.com से संपर्क करे|
• पंजीकरण के 7 से 10 दिनों में उपज को बेचने हेतु पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS (संदेश) प्राप्त नहीं होने की दशा में सम्बंधित क्रय केंद्र पर संपर्क करें अथवा स्वयं के पंजीकरण संख्या/ जन आधार से विभाग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करें|
• किसान अपनी उपज बेचने हेतु पहचान पत्र की प्रति , नवीनतम मूल गिरदावरी, अनुबंध/किरायानामा/लीज की प्रति (किराये/लीज की भूमि/ बटाईदारी/ अनुबंध भूमि होने की दशा में) खरीद केंद्र पर साथ लायें |
• खरीद केंद्र पर प्रस्तुत गिरदावरी के विवरण का ऑनलाइन पंजीकरण के समय दिए गए विवरण से मिलान होने पर ही खरीद की जायेगी|
• गेहूं की खरीद का भुगतान किसान पंजीकरण के समय दिये गए बैंक खाते में ही किया जायेगा|
• भारत सरकार द्वारा रबी खरीद वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रु. 2015 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है |
• किसान अपनी उपज को सुखाकर एवं साफ़ कर खरीद केंद्र पर लायें, ताकि उपज की खरीद में विलम्ब न हो |
• हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद की अवधि दिनांक 30.06.2022 तक बढ़ा दी गयी हैं|